छत्तीसगढ़रायपुर

CG Breaking: डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, वित्तीय गड़बड़ी और गोपनीय जानकारी लीक मामले में निलंबन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया।

प्राथमिक जांच में उन पर वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी, पद का दुरुपयोग, अवैध आर्थिक लाभ और अनुपातहीन संपत्ति के आरोप सामने आए हैं। व्हाट्सएप चैट के जरिए कारोबारी दीपक टंडन से पुलिस की गोपनीय जानकारियां साझा करने के भी सबूत मिले हैं।

जांच की 1475 पेज की रिपोर्ट शासन को सौंपी गई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!