छत्तीसगढ़रायपुर

होली से पहले किसानों को मिलेगा 10 हजार करोड़, धान की कीमत ₹3100 प्रति क्विंटल

रायपुर, 11 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं —

1. मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के अष्टम् सत्र (फरवरी–मार्च 2026) हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को मंजूरी दी।

2. बजट अनुमान वर्ष 2026-27 को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई।

3. राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त भुगतान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि होली पर्व से पहले सीधे उनके खातों में दी जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जो देश में सबसे अधिक है।

पिछले दो वर्षों में इस योजना के तहत किसानों को ₹25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष होली से पहले ₹10,000 करोड़ और मिलने से यह राशि बढ़कर ₹35,000 करोड़ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!