क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सुने मकान का ताला तोड कर चोरी करने वाले एक महिला सहित 02 आरोपीयो को महज 24 घंटे के भीतर पकड़ने में बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आरोपीयो के विरुद्ध धारा 331(4),305(a) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपीगण-

(01) दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया उम्र 19 वर्ष   

(02) सुशीला बाई सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष दोनो निवासी ग्राम जावलपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा 

जांजगीर चांपा। प्रार्थी संजय मिरी निवासी बलौदा का दिनांक 16/02/2026 को अपने परिवारिक कार्यक्रम में बाहर गये थे दिनांक 23/02/26 वापस अपने घर बलौदा आये तो देखे कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था कोई अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर से सोने का हार एंव नगदी रकम 20000₹ रूपये एंव आधार कार्ड को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 85/2026 331(4),305(a)बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज ,व मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया एंव सुशीला बाई सूर्यवंशी निवासी जावलपुर को हिरासत मे लेकर कडाई व वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर दोनो ने अपना अपना जुर्म स्वीकार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर कुल 20000/₹ बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर.नवीन सिह ,आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टण्डन, संदीप सोनंत, महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!