
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए 6 राज्यों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक संतुलन एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए लिया है। घोषित प्रत्याशी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
राज्यसभा की संबंधित सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रारंभ होगी।






