कवर्धाछत्तीसगढ़

होली की खुशियां मातम में बदली: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बहन गंभीर

कवर्धा। होली का त्योहार मनाने घर लौट रहे भाई-बहन के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बिरकोना के पास हुआ। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। वह होली मनाने अपनी बहन के साथ बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। होली के दिन हुई इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!