छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यसभा चुनाव: Bharatiya Janata Party की उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा कल भरेंगी नामांकन

रायपुर, 04 मार्च 26। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन की अंतिम तिथि कल निर्धारित है, ऐसे में पार्टी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी वर्मा ने पहले ही नामांकन पत्र खरीद लिया है। संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र ले चुके हैं। वहीं पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय के भी नामांकन पत्र खरीदने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक आवश्यकता पड़ने पर उन्हें डमी प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जाएंगे। संख्या बल के आधार पर माना जा रहा है कि राज्यसभा की एक सीट भाजपा के खाते में जाना लगभग तय है।

अब सभी की नजर नामांकन प्रक्रिया और आगे की चुनावी औपचारिकताओं पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!