देश विदेश

भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर हमला, श्रीलंका के पास डूबा; 87 की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के पांचवें दिन हिंद महासागर में बड़ा हमला हुआ। भारत से लौट रहे ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया।

श्रीलंकाई सरकार के मुताबिक इस हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। जहाज पर कुल करीब 180 नौसैनिक सवार थे।

ईरानी जहाज से संकट संदेश मिलने के बाद Sri Lanka Navy ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अब तक 32 घायल नौसैनिकों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह जहाज पिछले महीने Visakhapatnam में आयोजित International Fleet Review 2026 में हिस्सा लेने के बाद ईरान लौट रहा था। हमला Galle से करीब 40 समुद्री मील (लगभग 75 किमी) दूर हुआ।

फिलहाल लापता नौसैनिकों की तलाश के लिए समुद्र में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!