दुर्ग/रायपुर

भाजपा नेता विनायक ताम्रकार पार्टी से निलंबित, प्रदेश कार्यालय ने जारी किया आदेश

दुर्ग/रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती के मामले के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, विनायक ताम्रकार प्रदेश संयोजक राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प, किसान मोर्चा जिला दुर्ग के पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने कहा है कि उनके आचरण और कृत्य से भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जो पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विनायक ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।

यह आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बाद भाजपा संगठन ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!