छत्तीसगढ़शिवरीनारायण

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से भीम रेजिमेंट पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात, जांजगीर-चांपा के जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा

शिवरीनारायण :- छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब से भीम रेजिमेंट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात भीम रेजिमेंट के संस्थापक बड़े भैया श्री दिनेश चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस दौरान बिलासपुर संभाग और जिला इकाई जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों ने मंत्री जी का बुके भेंट कर स्वागत किया और संगठन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

मुलाकात के दौरान जिला जांजगीर-चांपा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। भीम रेजिमेंट के बिलासपुर संभाग अध्यक्ष दीपक मनहर ने क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के हितों से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर शासन-प्रशासन का ध्यान आवश्यक है।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार हमेशा संवेदनशील रहती है और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। मंत्री ने भीम रेजिमेंट के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भीम रेजिमेंट समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य वंचित वर्गों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के लिए सकारात्मक पहल करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री जी के सहयोग से जिले के कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान जल्द संभव होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीम रेजिमेंट के बिलासपुर संभाग अध्यक्ष दीपक मनहर, बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष सुरेश साहू, संभाग कार्य प्रभारी रामेश्वर कश्यप, छोटेलाल खूंटे, कार्य सदस्य राजेश साहू, कार्यकर्ता मुकेश साहू, होलीराम साय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी के साथ चर्चा में सक्रिय सहभागिता निभाई और संगठन की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया।

मुलाकात के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!