छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

पेंशनधारी कल्याण संघ पामगढ़ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

पामगढ़। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा पामगढ़ की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह ग्राम लोहर्सी (खरौद) में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव रतनलाल कैवर्त तथा लोहर्सी की सरपंच श्रीमती चंद्रकांता खूंटे रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय प्रवक्ता नारायण प्रसाद यादव, प्रांतीय संयोजक एच.पी. खरे, चैतराम देव खटकर तथा तहसील अध्यक्ष शंकरलाल आदित्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। होली मिलन समारोह की शुरुआत श्री ध्रुव द्वारा प्रस्तुत फाग गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भी गीत, कविता और फाग गीत प्रस्तुत कर अपनी सहभागिता निभाई। सभी ने आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लिया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन सचिव बेदराम यादव ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मिठाईलाल खांडे, कोषाध्यक्ष ठंडाराम मिरी, संयोजक बिहारीलाल भारद्वाज सहित श्यामलाल पटेल, रामसाय साहू, सी.आर. पहाड़ी, करनलाल पटेल, सरजू प्रसाद खूंटे, भरतलाल यादव, रतनलाल यादव, सीताराम आदित्य, एल.पी. लहरें, रेशमलाल राही, कृष्णलाल यादव, गोवर्धन प्रसाद साहू, देवी प्रसाद श्रीवास, रामप्रसाद साहू, तुलाराम यादव, भागवत प्रसाद रात्रे, बलराम प्रसाद श्रीवास, मोतीलाल कश्यप, बसुराम साहू, दुलेशराम, कन्हैयालाल श्रीवास, सहदेव सिंह ध्रुव, सियलराम साहू, कुमारी बाई, कौशल्या बाई, कुंती बाई, फिरतीन बाई, धनेश्वरी, दुलेश्वरी साहू, बिहारीलाल साहू, नंदलाल पटेल, शिवरात्रि प्रसाद यादव, हेमलाल यादव एवं नीलकंठ खरे सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी की उपस्थिति में होली मिलन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!