क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोधना में दिनांक 02.04.2026 को एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जिसमें जमीन विवाद के चलते आरोपी भोलाशंकर कश्यप (उम्र 60 वर्ष) ने अपने ही रिश्तेदारी में आने वाली महिला निर्मला कश्यप पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया।

घटना के समय महिला घर में अकेली थी। प्रार्थी विशाल कश्यप के घर लौटने पर आरोपी ने उस पर भी टांगी से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे हाथ में चोट आई। अंदर जाकर देखने पर उसकी पत्नी बेहोश अवस्था में मिली, जिसके सिर में गंभीर चोट लगकर खून बह रहा था। घायल महिला को तत्काल शासकीय अस्पताल नवागढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के बयान लिए गए। तत्पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1), 331(7) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!