छत्तीसगढ़रायपुर

क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक सम्पन्न, खेल संस्कृति विस्तार पर हुआ मंथन

रायपुर। क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ में क्रीड़ा भारती के कार्य विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई।

आगामी जून माह में बिलासपुर में प्रांत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही सदस्यता अभियान प्रारंभ करने तथा आगामी दिनों में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पंचसूत्रीय कार्यक्रम को इस वर्ष और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कार्यकर्ताओं को पंच परिवर्तन विषय की जानकारी भी प्रदान की गई तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई।

समापन सत्र में मध्य क्षेत्र संयोजक श्री अनंत डी के जी (जबलपुर) ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में सभी कार्यक्रमों का आयोजन खंड स्तर तक किया जाए तथा समाज के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करते हुए खेल जगत में संगठन को शीर्ष स्थान पर स्थापित करना हमारा लक्ष्य है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है और संगठन के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!