छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपामुलमुला

मुलमुला मण्डल में भाजपा का “गांव चलो अभियान” तेज, कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क

मुलमुला। भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” के तहत मण्डल मुलमुला में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्राम नंदेली, चोरभट्टी, खपरी, जोगीडीपा एवं जेवरा में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सक्रिय भागीदारी दिखाई।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री धनीराम कश्यप, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दरसराम पटेल, मण्डल महामंत्री कौशल जोशी एवं किरण कुम्भकार, उपाध्यक्ष रामपुकार कश्यप, कोषाध्यक्ष धनजीत सिंह, मण्डल मंत्री साखीराम कश्यप, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंदाराम कश्यप, अजजा मोर्चा महामंत्री संतोष गोड़, तीजराम कश्यप, राजकमल कुम्भकार, चोलराम कौशिक, डॉ. कोमल सिंह राजपूत, मालूराम बंजारे, घासीराम सूर्यवंशी, दिलीप कश्यप, सोहित कश्यप, अक्षे कुमारी कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!