
बिलासपुर। बिलासपुर के देवनंदन नगर स्थित ऐ. एस. मार्शल आर्ट अकादमी में कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले कराटे बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 बच्चों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
ग्रेडिंग में ऑरेंज बेल्ट के लिए प्रेम साहू, प्रतीक्षा झा और आर्टिका झा शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट के लिए दीपेश कश्यप, ओम साहू, मन्नू साहू और पद्माक्षी आचार्य ने परीक्षा दी, वहीं ब्लू बेल्ट के लिए आर्य साहू ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को अग्रिम प्रमोशन दिया गया। जयेश साहू और रौनक कौशिक को ऑरेंज बेल्ट से सीधे ब्लू बेल्ट में पदोन्नत किया गया, जबकि शौर्य प्रताप सिंह को ग्रीन बेल्ट से पर्पल बेल्ट में प्रमोशन मिला।
इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सिहान सुशील चंद्रा एवं सेंसई राजकिरण राव ने बच्चों की परीक्षा ली और उन्हें बेल्ट प्रदान किए।
कार्यक्रम में ऐ. एस. मार्शल आर्ट अकादमी की डायरेक्टर अर्चना साहू, प्रशिक्षक मधु श्रीवास, तखतपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, डॉ. अभिषेक झा, आकांक्षा यादव, सौम्या रजक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।




