छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

जांजगीर-चांपा 16 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं योजनांतर्गत 11 से 20 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व सप्ताह का आयोजन समस्त परियोजना के आगनबाड़ी केंद्रो में आयोजित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि जिसमें पामगढ़ अंतर्गत भखराभाठा आंगनबाड़ी केंद्र में एवं जांजगीर परियोजना अंतर्गत ग्राम कुथुर के केंद्र कमांक 7 नवागढ़ के टुरी ग्राम में महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संस्थागत प्रसव के महत्व पर जोर देते हुए बताया गया कि अस्पताल में प्रसव कराने से प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं में कमी आती है तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सकता है। प्रसव पूर्व सावधानियों के तहत गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा टिटनेस टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रसव के तुरंत बाद नवजात को मां का गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने, शिशु के पूर्ण टीकाकरण एवं धात्री माता की विशेष देखभाल पर भी जोर दिया गया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के सबंध में पर्यवेक्षक द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिये गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में बताते हुए लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है और इसके उल्लंघन पर सख्त सजा का प्रावधन है से अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं आराम के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा किस्तों के वितरण की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!