छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगा 24×7 सीएम हेल्पलाइन नंबर, शिकायतों के निपटारे के लिए तय होगी समय सीमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू करने जा रही है। जल्द ही एक 24×7 सक्रिय सीएम हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर राज्य का कोई भी नागरिक अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में बताया कि हेल्पलाइन पर दर्ज हर शिकायत के निपटारे के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की जाएगी। यदि निर्धारित समय में समाधान नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का कांग्रेस ने विरोध किया, इसी मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को लेकर जनता में आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की लहर है और आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनने की संभावना मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!