
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष दोनों ही परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है तथा विगत वर्ष की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई है।
हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम:
वर्ष 2026 में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें से 3,16,730 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कुल 3,14,953 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 2,43,016 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.15% रहा।
– बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.03%
– बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 72.27%
श्रेणीवार परिणाम:
– प्रथम श्रेणी: 1,40,108 (44.48%)
– द्वितीय श्रेणी: 96,721 (30.71%)
– तृतीय श्रेणी: 6,187 (1.96%)
हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा परिणाम:
वर्ष 2026 में कुल 2,46,166 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें से 2,44,453 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कुल 2,43,898 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें 2,02,549 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.04% रहा।
– बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.04%
– बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 78.86%
श्रेणीवार परिणाम:
– प्रथम श्रेणी: 1,27,334 (52.2%)
– द्वितीय श्रेणी: 72,402 (29.68%)
– तृतीय श्रेणी: 2,806 (1.15%)
पिछले वर्ष की तुलना में सुधार:
वर्ष 2025 की तुलना में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में 0.62% तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में 1.17% की वृद्धि दर्ज की गई है।
विशेष उल्लेख: इस वर्ष भी बालिकाओं ने दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया है, जो राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रगति का संकेत है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।




