छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

पद्मश्री फूलबासन बाई के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव

भिलाई। पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई के साथ हुई कथित अपहरण की कोशिश की घटना को लेकर कांग्रेस विधायक एवं आईसीसी सचिव देवेंद्र यादव ने गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे उनके निवास पहुंचे और मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि फूलबासन बाई बहन वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण, गरीब परिवारों के उत्थान और वनांचल क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। उनका जीवन सेवा, संघर्ष और समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने की मिसाल है। ऐसे व्यक्तित्व के साथ इस प्रकार की घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि फूलबासन बाई की सतर्कता और साहस की वजह से वे सुरक्षित बच पाईं, लेकिन यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने मांग की कि फूलबासन बाई को स्थायी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्भीक होकर समाज सेवा का कार्य जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि समाजहित में कार्य करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले में वे लगातार प्रशासन के संपर्क में रहेंगे और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!