छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सुशासन तिहार : बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष, विधायक, कलेक्टर ने नागरिकोें से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की

विभागों के स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 746 आवेदन हुए प्राप्त, शिविर में आयोजित हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जांजगीर-चांपा 07 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित निराकरण के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई के शासकीय पूर्व माधमिक शाला भिलाई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

भिलाई कलस्टर में 23 ग्राम पंचायत भिलाई, चारपारा, बछौद, ढोरला, नवापारा-ब, महुदा-ब, जुनाडीह, बुड़गहन, पनोरा, बिरगहनी-ब, कोरबी, डोंगरी, सोनबरसा, कुरमा, हरदीविशाल, नवापारा-ख, खिसोरा, बगडबरी, जावलपुर, झपेली, रसौटा, पोंच, दहकोनी ग्राम पंचायत शामिल हुए। शिविर में उपस्थिति अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, श्रम कार्ड, सुपोषण कीट, स्वसहायता समूहों की दीदियों को ऋण सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्रियों, चेक का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत भिलाई में कुल 746 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 689 मांग एवं 57 शिकायत से संबंधित है।

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है, उन्होंने नागरिकों से अपील की जनसमस्या निवारण शिविर में अधिक से अधिक भाग ले कर अपनी समस्याओं के समाधान करायें। उन्होंने प्रत्येक गांव में महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से नए तालाब निर्माण एवं जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने कहा। साथ ही किसानों के केसीसी प्रकरणों के निराकरण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ देने की बात भी कही।

अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने ने नागरिकों से अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने कहा कि सुशासन तिहार सरकार आपके द्वारा की भावना को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अपनी आवश्यकताओं एवं मांगों को आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यह शिविर जनता की है और सभी को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीयन किया जाएगा तथा आवेदकों को इसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। साथ ही राजस्व विभाग से संबंधित सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारा जैसे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नागरिकों से विभिन्न योजनाओं में ई-केवाईसी अवश्य कराने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बबीता रात्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवांगन, वनमंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसमस्या निवारण शिविर में आयोजित हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम भिलाई में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन जांच एवं ईसीजी जांच की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोग, ईएनटी, शिशु रोग एवं स्त्री रोग संबंधी सेवाएं भी दी गईं। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड का वितरण किया गया। वहीं क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 06 मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!