छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए नागरिक, विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

शिविर में हितग्राही मूलक सामग्रियों का किया गया वितरण

जांजगीर-चांपा 13 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका जांजगीर-नैला के सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक में एवं जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत परसाही (नाला) के पू.मा.शाला परसाही में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से योजनाओं से लाभांवित किया गया। साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा नागरिकों मांग एवं समस्याएं से संबंधित आवेदन भी लिए गये। ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में आयोजित शिविर में कुल 561 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 540 मांग एवं 21 शिकायत से संबंधित है।

शिविर में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

14 मई को नगर पालिका अकलतरा एवं ग्राम पंचायत में तनौद लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार अंतर्गत 14 मई को नगर पालिका अकलतरा के कंुवर भुवन भास्कर प्राथमिक एवं माध्यमिक वि वार्ड 12 एवं जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत तनौद के हाई स्कूल तनौद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका अकलतरा के शिविर में वार्ड 11 से 20 कुल 10 वार्ड शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत तनौद में कुल 20 ग्राम पंचायत तनौद, ससहा, खरखोद, मुड़पार चु., चुरतेला, मेंकरी, भुईगांव, कमरीद, खरगहनी, खोरसी, देवरी, पंड़रिया, खोखरी, कोडाभाट, रसौटा, सिर्री, हिर्री, धनगांव, डोंगाकोहरौद, भिलौनी ग्राम पंचायत शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!