छत्तीसगढ़पामगढ़

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ग्राम कोसला में औचक निरीक्षण, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पामगढ़। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत शुक्रवार को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर गांव में उतरते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, वहीं ग्रामीणों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री के अचानक गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और शासन-प्रशासन की जमीनी स्थिति का आकलन करना है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!