ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

जांजगीर-चांपा 26 मई 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान हॉकी, कराटे, फेसिंग, बास्केटबाल, नेटबॉल, वालीबाल, हैंडबाल, फुटबाल एवं क्रिकेट प्रतियोगता आयोजन किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविरों से क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सही दिशा और मंच मिलता है।
सम्मानित होने वाले प्रशिक्षकों में हॉकी से श्री राकेश गढ़वाल, श्री सोम देव खरे व संजना साहू, कराटे श्री वरुण पांडेय व स्वान्ति गढ़ेवाल; फेसिंग से रुखमणी रानू; नेटबॉल से कु. मंदाकनी श्रीवास व श्री शैलेंद्र कहरा; बास्केटबाल से श्री प्रत्युष नेमी व श्री ओम साहू; वालीबाल से श्री भीम प्रसाद श्रीवास व श्री विश्वास राठौर; हैंडबाल से श्री अशोक साहू व श्री गौरव कटकवार; क्रिकेट से राजेश्वर सिंह ठाकुर व श्री आशुतोष साहू तथा फुटबाल से श्री सुमित यादव शामिल रहे। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें हॉकी से रिया सूर्यवंशी, शौर्य गढवाल, समर करियारे; कराटे से अरूष तिवारी, अथर्व मिश्रा, तृष्णा खूंटे; फेसिंग से लीजा महंत, विशु वर्मा, आकांक्षा सिंह; बास्केटबाल से अद्धिका बोस, पलक कश्यप, मयंक; नेटबॉल से युक्ति पाण्डेय, तमन्ना, ऋषि चौहान; वालीबाल से रुद्रांश राठौर, साहिल राठौर, विकास राठौर; हैंडबाल से नमन सिंह, अमन केंवट, चोलप्पा कुम्हार; फुटबाल से कुणाल, निलेश, आदर्श तथा क्रिकेट से अंश गुप्ता, शिवांक और अंशुल राजपूत शामिल रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, एसडीएम एवं प्रभारी खेल व युवा कल्याण श्री सुब्रत प्रधान, श्री मनोज पांडे, श्री गोपेश्वर कहरा, श्री गुलाब चंदेल, श्री जितेंद्र तिवारी, श्री राजेश पांडेय, श्री राजेश राठौर, श्री एस एस बघेल, श्री भीम श्रीवास, श्री अशोक राठौर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, विभागीय कर्मचारी और खिलाड़ियों के पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव द्वारा किया गया।




