छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

छ.ग. पेंशनधारी कल्याण संघ पामगढ़ की मासिक बैठक सम्पन्न, पेंशनरों के हितों पर हुई विस्तृत चर्चा

पामगढ़। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ, तहसील पामगढ़ की मासिक बैठक द राजकुमार विद्यालय पामगढ़ में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय महासचिव रतन लाल कैवर्त्य के मुख्य आतिथ्य, प्रांतीय प्रवक्ता नारायण प्रसाद यादव, संयोजक एच.पी. खरे, सलाहकार चैतराम देव खटकर, बनमाली राम साहू एवं सोनाराम यादव के विशिष्ट आतिथ्य तथा तहसील अध्यक्ष शंकर लाल आदित्य की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर नवागत पेंशनर अशोक तिवारी एवं अशोक ठाकुर का श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत कर उन्हें संघ की सदस्यता प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि रतन लाल कैवर्त्य ने पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए धारा-49 के विलोपन सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने भी अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए।

विशिष्ट अतिथि बनमाली राम साहू ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सोनाराम यादव ने प्रेरणादायक कविता के माध्यम से निरंतर कर्म करते रहने का संदेश दिया। वहीं चैतराम देव खटकर ने संगठन की सराहना करते हुए काव्य प्रस्तुति के जरिए प्रेरक संदेश दिया।

भगवान वंजारे ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि बिहारीलाल भारद्वाज ने वर्तमान समय में योग एवं आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। गोवर्धन प्रसाद साहू ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) के महत्व की जानकारी दी। संयोजक एच.पी. खरे ने पेंशनर भवन निर्माण की प्रगति पर चर्चा करते हुए अपनी कविता के माध्यम से उपस्थितजनों को प्रेरित किया।

प्रांतीय प्रवक्ता नारायण प्रसाद यादव ने पेंशन, सुविधाओं एवं वेतनमान संबंधी विषयों पर जानकारी देते हुए आगामी बैठक महासमुंद में आयोजित किए जाने की सूचना दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव बेदराम यादव ने किया। बैठक को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष ठण्डा राम मिरी का विशेष योगदान रहा।

बैठक में श्याम जांगड़े, गोवर्धन प्रसाद साहू, घनश्याम, मोतीलाल निर्मलकर, श्रीधन एवं श्रीड़ी हल्बा सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!