छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी जिले के 120719 किसानों के खाते में आए 24.15 करोड़ रुपये

जांजगीर-चांपा 20 जून 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया गया। जिसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिले के 120719 किसानों के डीबीटी बैंक खाते में 24.15 करोड़ रू. हस्तांतरित किये गये हैं।

कृषि विकास और किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को 18,880 हजार करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया।

कृषि विभाग के उप संचालक श्री राकेश कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ खरीफ फसलों में धान के अलावा दलहन एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र में विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने जिले के किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने की भी जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. के. डी. महन्त ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधि और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही विकासखंडों में कृषक एवं जनप्रतिनिधियों ने सीधा प्रसारण देखा। इसके अलावा ग्राम स्तर पर भी किसानों को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!