छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

साप्ताहिक जनदर्शन का हुआ आयोजन, 93 आवेदन हुए प्राप्त

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सुनी नागरिकों की मांग एवं समस्याएं, प्राथमिकता से निराकरण करने के दिये निर्देश

जांजगीर-चांपा 23 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांग एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज तहसील सारागांव के ग्राम चोरिया निवासी श्री करियाराम द्वारा खाता विभाजन करवाने, ग्राम सरहर निवासी श्री मनहरण लाल राठौर द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मोहगांव निवासी श्रीमती केशव प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम कल्याणपुर निवासी श्रीमती माला सिंह द्वारा अवैध बेजा कब्जा हटवाने, ग्राम परसाही बाना निवासी श्री सत्यनारायण स्यामता द्वारा बटवारा का नकल प्रदान करवाने, नवागढ़ विकासखंड के ग्राम ठाकुरदिया निवासी श्री विवेक कुमार साहू द्वारा ट्राइसाइकिल दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!