मुड़पार बाज़ार का 25 KVA ट्रांसफार्मर फेल, कई दिनों से अंधेरे में ग्रामीण

पामगढ़ 14 जुलाई। ग्राम मुड़पार के मुख्य बाजार चौक में लगा 25 KVA क्षमता का बिजली ट्रांसफार्मर फेल होने से कई दिनों से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ दुकानदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग को पहले ही दी जा चुकी थी, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बिजली नहीं होने से दुकानों का काम प्रभावित हो रहा है और बिजली पर निर्भर सामान खराब होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।




