छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम ने परसाही नाला एवं अमलीपाली में निर्माणाधीन आवासों, सेग्रीगेशन शेड का किया निरीक्षण

गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जांजगीर-चांपा 22 जुलाई 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम ने जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाही नाला एवं अमलीपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण की स्थिति, गुणवत्ता, मजदूरी भुगतान एवं योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री पोयाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को 90 दिवस की अकुशल श्रमिक मजदूरी का लाभ अनिवार्य रूप से दिलाया जाए तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) केवल आवास निर्माण की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन का आधार है। इसलिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। प्रत्येक निर्माण स्थल का नियमित निरीक्षण कर लंबित एवं धीमी प्रगति वाले आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, हितग्राहियों से नियमित संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाए तथा निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं तकनीकी एवं पंचायत अमला समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सभी स्वीकृत आवास समय पर पूर्ण होकर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके। इस के दौरान सीईओ ने ने ग्राम पंचायत अमलीपाली में संचालित सेग्रीगेशन शेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सेग्रीगेशन शेड का नियमित संचालन, साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ एवं जिला एवं जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!