छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों से किया वर्चुअल संवाद

जांजगीर-चांपा, 27 जुलाई 2026। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत प्लेटफॉर्म द्वारा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के युवा प्रतिभागियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में जिले में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वर्चुअल माध्यम जिले के युवा प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवाओं से सीमावर्ती क्षेत्रों में उनके अनुभवों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर चर्चा की और उन्हें देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

जिला युवा अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा माथुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के उस विजन को आगे बढ़ाना है, जिसके तहत सीमावर्ती गांवों को देश के प्रथम गांव के रूप में विकसित कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन 3 जून से 30 जून 2026 तक दो चरणों में किया गया। इस दौरान देश के 245 जिलों से चयनित 403 युवाओं ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के लिए आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में देशभर के तीन लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। इनमें से प्रत्येक राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं का चयन इस विशेष कार्यक्रम के लिए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!