छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से मिली राहत, देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड की त्रुटि में हुआ सुधार

शिकायत के त्वरित निराकरण से हितग्राही ने जताया आभार

जांजगीर-चांपा 03 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। शासन की महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिक की शिकायतों को दर्ज कर समयबद्ध निराकरण को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के श्री देवेंद्र दिनकर की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए उनके राशन कार्ड में त्रुटि का सुधार किया गया।

जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम भवतरा निवासी श्री देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड में त्रुटि होने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन प्राप्त नहीं हो पा रहा था। इसके चलते उनके परिवार को खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्या के समाधान के लिए श्री देवेंद्र दिनकर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान राशन कार्ड में दर्ज त्रुटि का परीक्षण कर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की गई।

श्री देवेन्द्र दिनकर ने बताया कि राशन कार्ड की त्रुटि दूर होने के बाद अब उन्हें व उनके परिवार को अब बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से राशन एवं शासन विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक विश्वसनीय और प्रभावी माध्यम बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!