कसडोलछत्तीसगढ़

अभाविप कसडोल की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित, डॉ. वर्षा मिश्रा नगर अध्यक्ष एवं सुधांशु साहू बने नगर मंत्री

कसडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कसडोल इकाई की सत्र 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए डॉ. वर्षा मिश्रा को नगर अध्यक्ष तथा सुधांशु साहू को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा।

 

नई कार्यकारिणी में नगर सहमंत्री के रूप में गौतम साहू, मयंक साहू, धनेश्वरी लहरी, अमित कैवर्त्य एवं आरूषि भारती को जिम्मेदारी दी गई। नगर कार्यालय मंत्री केसरी नंदन निर्मलकर, SFS संयोजक तरुण दास मानिकपुरी एवं सह-संयोजक लतिका साहू, SFD संयोजक पूजा वर्मा एवं सह-संयोजक शुभम शुक्ला बनाए गए।

इसी क्रम में RKM संयोजक राहुल राज सोनवानी एवं सह-संयोजक निधि सेन, खेलो भारत संयोजक भूमिका चतुर्वेदी, सोशल मीडिया संयोजक नवीन साहू एवं सह-संयोजक हेमा पटेल को दायित्व सौंपा गया।

विद्यालय प्रमुख ध्रुव साहू, जनजाति प्रमुख तेज बरिहा तथा छात्रावास प्रमुख सुनील यादव नियुक्त किए गए। वहीं नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रिया साहू, खुशी कैवर्त्य, चांदनी सोनी, धात्री साहू एवं सावित्री पैकरा को शामिल किया गया।

कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम में जिला संयोजक मलय साहू, जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव एवं विभाग छात्रा प्रमुख फाल्गुनी सोनी उपस्थित रहे। जिला संयोजक मलय साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभाविप छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रियता से कार्य करती है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।

वहीं जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव ने संगठनात्मक दायित्व, अनुशासन एवं कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कसडोल इकाई को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!