छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी, सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई सरकारी सेवा तक पहुंच, बेटी का मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

 

जांजगीर-चांपा 23 सितम्बर 2026। नगर पालिका जांजगीर-नैला निवासी श्री नंदकुमार को उनकी बेटी परी के पढ़ाई, छात्रवृत्ति और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु जाति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थायी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही दिनों में प्रमाण पत्र की पीडीएफ उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो गई। डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र मोबाइल पर ही प्राप्त होने से दस्तावेज हासिल करने की पूरी प्रक्रिया उनके लिए सहज रही।

श्री नंदकुमार बताते हैं कि सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करना आसान रहा और प्रमाण पत्र भी समय पर मिल गया। इससे उनका समय बचा और सरकारी सेवा प्राप्त करने में परेशानी का भी सामना करना नहीं पड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। नंदकुमार का अनुभव इसी बदलाव की एक छोटी लेकिन उपयोगी तस्वीर सामने लाता है, जहां एक जरूरी दस्तावेज के लिए लंबी प्रक्रिया की जगह डिजिटल सुविधा ने काम आसान कर दिया।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सेवा की कहानी’ के रूप में सामने आई यह कहानी बताती है कि सरकारी सेवाओं में डिजिटल सुविधा का विस्तार नागरिकों के समय और श्रम की बचत के साथ उनके अनुभव को भी सहज बना सकता है। श्री नंदकुमार ने सेवा सेतु की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!