छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों के बीच रविवार, 27 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक रात 8 बजे रायपुर के शांति नगर स्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास कार्यालय में होगी।

 

बैठक में कांग्रेस के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत विशेष रूप से शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित प्रदेश के कांग्रेस विधायक शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी संगठन और विधायक दल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश प्रभारी के दौरे के दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें प्रस्तावित हैं।

हालांकि विधायक दल की बैठक के विस्तृत एजेंडे की जानकारी पार्टी की ओर से अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!