छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

ई-ऑफिस से प्राप्त फाइल किसी भी अधिकारी के पास लंबित न रहे, 12 घंटे के भीतर करें निराकरण – कलेक्टर

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाएं, शेष सर्वे कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित शिवरीनारायण प्रवास की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व समय पर पूर्ण करने के निर्देश

अमृत मिशन, पीएम सूर्यघर योजना और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की प्रगति की समीक्षा

 जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से प्राप्त होने वाली फाइलों का 12 घंटे के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइलों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-ऑफिस के माध्यम से प्राप्त फाइलों के निराकरण की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने अमृत मिशन के तहत निर्माणाधीन जल आवर्धन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा हितग्राहियों को योजना के लाभ और सब्सिडी की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही आवेदन से लेकर सोलर संयंत्र की स्थापना तक हितग्राहियों को आने वाली समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष सर्वे कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जियो-रेफरेंसिंग सर्वेयर फील्ड में जाकर सर्वे का कार्य कर रहे हैं। संबंधित अधिकारी शेष किसानों के साथ समन्वय स्थापित करे, ताकि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निर्बाध रूप से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि सर्वे का कार्य सही तरीके से और समय पर पूरा होने से किसानों को भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले महाविद्यालयों के साथ बैठक कर छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, अपर कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!