जांजगीर-चांपा

प्रदेश सहप्रभारी जांगिड़ ने ली जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक

 

बूथ कमेटी तक पदाधिकारियों की भूमिका तय करने पर दिया गया जोर

जांजगीर चांपा– नवगठित जिला कार्यकारिणी की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने ली। जिसमें पदाधिकारियों की बूथ कमेटी तक महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए श्री जांगिड़ ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की जोन प्रभारी और जोन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सेक्टर कमेटी के प्रभारी व सेक्टर कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति बूथ कमेटी के प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका और जवाबदेही तय की जाएगी। जिसके लिए आप जिला पदाधिकारियों की ब्लॉक के प्रभारी के रूप में नियुक्ति की जा चुकी है। आगामी 21 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें याद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने हैं। जिसमें उक्त प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। बैठक को जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

बैठक में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज, शेशराज हरबंश, जिला युंकाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, जिला अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष महारती बघेल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष कमल साव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गण, महामंत्री गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता नागेन्द्र गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!