जुआ खेल रहे 04 जुआडियानो से 13800/रु बरामद थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही
आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया
जांजगीर चांपा :- श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम शुक्ला भाठा लीलागर नदी किनारे मे कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना पामगढ पुलिस के द्वारा गवाहों के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर *आरोपीयान* 1.संदीप अग्रवाल उम्र 35 वर्ष 2. अजय कुमार सोनकर उम्र 28 वर्ष सकिनान ससहा 3. देवानंद खूंटे उम्र 59 वर्ष साकिन भुईगांव 4. छत्रपाल खुंटे उम्र 20 वर्ष साकिन खरखोद सभी थाना पामगढ़ को जुआ खेलते रंगे हाथो पकडा जिसके पास से जुमला 13800/- रूपये 52 पत्ती तास बोरी फट्टी को बरामद कर आरोपीयो का कृत्य धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप.निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. संतोष बंजारे, आर. श्याम सरोज ओग्रे, मुकेश कमलेश, विश्वजीत आदिले, यशवंत पाटले, दुर्गा जगत एवं थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।