छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़
कल जांजगीर-चांपा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, शिवरीनारायण में करेंगे जनसंवाद

रायपुर, 26 अप्रैल 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री 27 अप्रैल (सोमवार) को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायपुर स्थित सिविल लाइन निवास से कार द्वारा रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम तेंदुवाधाम (कुरियारी) पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों और शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 9 बजे राजधानी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।




