छत्तीसगढ़पामगढ़

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन: “रेत चोर, गद्दी छोड़” के नारों से गूंजा पामगढ़- देखें वीडियो

पामगढ़ :- आज 21 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी ने शिवरीनारायण और पामगढ़ का दौरा किया। इस दौरान पामगढ़ में महिला मोर्चा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का मुख्य कारण हाल ही में वायरल हुआ वह कथित ऑडियो क्लिप है, जिसमें पामगढ़ क्षेत्र से रेत माफिया के साथ 10 लाख रुपये की डील की बात सामने आई है। इस मामले ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआक्रोश को जन्म दिया है।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में “रेत चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारों के साथ रैली निकाली और पामगढ़ के कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के अंत में विधायक का पुतला दहन कर महिला मोर्चा ने विरोध दर्ज कराया।

प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि हम जनता की आवाज़ हैं। भ्रष्टाचार और रेत माफियाओं से मिलीभगत को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती।

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रशासन से माँग की है कि कथित ऑडियो की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से करवाई जाए और दोषियों को शीघ्र सजा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!