छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी….

जांजगीर चांपा, 31 दिसंबर 2025। जिला जांजगीर-चांपा में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से नवीन पदस्थापन पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। यह स्थानांतरण पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार, जनसेवा को और बेहतर बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

सभी स्थानांतरित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। संबंधित थाना, चौकी एवं रक्षित केंद्र प्रभारियों को आदेश के पालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!