छत्तीसगढ़बिलासपुर

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया ब्रेल लिपि कैलेण्डर का विमोचन, दृष्टिबाधितों के लिए सराहनीय पहल

बिलासपुर, 3 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के ब्रेल प्रेस द्वारा तैयार वर्ष 2026 के ब्रेल लिपि कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर विशेष रूप से दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इस ब्रेल लिपि कैलेण्डर में ब्रेल अक्षरों के साथ-साथ लो-विजन दृष्टिबाधितों के लिए स्पष्ट रूप से सभी शासकीय सामान्य अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश को शामिल किया गया है। कैलेण्डर का निर्माण ब्रेल प्रेस के विशेषज्ञों द्वारा किया गया है।

विमोचन के अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि समाज के सामान्य नागरिकों के साथ-साथ दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री टी.पी. भावे, उपनियंत्रक श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, श्री उत्तमराव माथनकार, श्री दीक्षांत पटेल, श्री आर.पी. मंडल, कु. पूर्णिमा पाण्डे, श्री संतोष देवांगन, श्री रमाशंकर शुक्ला, दुर्गेश धीवर, शालिनी त्रिपाठी, नीतू दीवान, वामसी कृष्णा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!