छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जिले की ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन

क्यू आर कोड, विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रावधानों से ग्रामीणों को कराया जाएगा अवगत

 जांजगीर-चांपा 05 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस के साथ-साथ “आवास दिवस” का आयोजन किया जाना है। 7 फरवरी 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं मनरेगा कार्यस्थलों में रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को विकसित भारत – जी राम जी योजना के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों में चस्पा किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कराकर श्रमिकों एवं ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

रोजगार दिवस में आजीविका डबरी निर्माण, जल संरक्षण एवं मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों की विशेषताओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा। इस नवाचारी पहल के अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार, खाद्यान्न एवं आवास से जुड़ी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इस संयुक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विकसित भारत – जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत जानकारी देना तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

‘आवास दिवस’ के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर प्रमुख गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। आवास निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का समाधान शामिल है। विशेष रूप से ई-केवाईसी, लंबित किस्तों का भुगतान, 90 दिवस की अकुशल मजदूरी भुगतान जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुलझाया जाएगा। आवास निर्माण कार्यों में सामग्री की किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए सेंट्रिंग प्लेट, ईंट, रेत सहित आवश्यक निर्माण सामग्री सुलभ कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!