
पामगढ़ :- भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था, डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 125 वी जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में पहली बार मनाया गया। आज संविधान दिवस के नाम से मनाते हुए 10 वर्ष पूरे हो गए। ग्राम पंचायत मुड़पार में संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र में पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस की शुरुआत की गई एवं संविधान के बारे में ग्राम पंचायत में जानकारी दी गई, जिसमें सरपंच अश्वनी कुर्रे, साधन यादव, मनोज खरे, लखन लहरें, गुड्डा आदि उपस्थित थे।