
पामगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आवाहन पर तथा जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में पामगढ़ मंडल द्वारा नगर पंचायत पामगढ़ में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर अटल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सफाई कर्मचारियों के योगदान के सम्मानस्वरूप उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इसके पश्चात अंध-मुखबधिर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन उत्सव मनाया गया एवं बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री अजा. मोर्चा मनोज घोष जी, मनोबल जाहिरे जी, पार्षद संजय खांडे जी, पार्षद अमित कुमार अनंत जी, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कश्यप जी, संजू कौशिक जी, गोलू वर्मा जी सहित पामगढ़ मंडल के अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की कामना की तथा सेवा, समर्पण और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया।




