छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन 8 मार्च को

जांजगीर-चांपा, 07 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा 8 मार्च 2026 को जिले में महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से ऑडिटोरियम जांजगीर, सतनाम भवन पामगढ़, सांस्कृतिक भवन नवागढ़, कबीर आश्रम बह्मनीडीह, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर बलौदा तथा सामुदायिक भवन संजय नगर अकलतरा में आयोजन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!