छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

पूर्व शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

पामगढ़ 08 मार्च 26। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शैतानसिंह सोलंकी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेता रामकुमार पटेल को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष (छत्तीसगढ़) नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि रामकुमार पटेल पूर्व में शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पद का भी दायित्व निभा चुके हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद रामकुमार पटेल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

रामकुमार पटेल की नियुक्ति की खबर मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रदेश संगठन, मित्रजनों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!