छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय को सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई

आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने किया सम्मान, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बिलासपुर, 30 मार्च 2026। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में आज संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) श्री माखनलाल पाण्डेय के सेवानिवृत्ति अवसर पर गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के सानिध्य में संपन्न हुआ।

समारोह में उप संचालक अभियोजन श्रीमती कंचन पाटिल सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईजी श्री गर्ग ने श्री पाण्डेय के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अनुकरणीय सेवा यात्रा श्री माखनलाल पाण्डेय ने अपनी सेवाएं वर्ष 1995 में जिला रायपुर से प्रारंभ कीं। इसके पश्चात दुर्ग, महासमुंद, धमतरी एवं जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। फरवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक उन्होंने बिलासपुर संभाग में संयुक्त संचालक अभियोजन के रूप में कार्य करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विवेचना, दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा एवं अभियोजन कार्यों में प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया, जो सदैव सराहनीय रहा।

इस अवसर पर आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने कहा कि एक सक्षम अभियोजन अधिकारी न्याय प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। श्री पाण्डेय ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी श्री पाण्डेय अपने अनुभव एवं ज्ञान से विभाग को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

श्री पाण्डेय ने अपने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने पुलिस विभाग एवं न्यायालय के साथ कार्य करते हुए प्राप्त अनुभवों को उल्लेखित किया तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर वे सदैव सहयोग हेतु उपलब्ध रहेंगे।

उपस्थित अधिकारीगण कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर रेंज) श्री विवेक शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, धनेश्वरी दुबे, उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल, शंकर कश्यप, संग्राम सिंह, संदीप ठाकुर, रेखा जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय रावत (मुख्य लिपिक) द्वारा किया गया। अंत में सभी ने श्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!