
कौशल्या देवी साय, मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर मधुसूदन यादव सहित प्रदेश भर के समाज प्रमुख होंगे शामिल
अकलतरा। सर्व यादव समाज द्वारा ग्राम कटघरी (अकलतरा) में नव-निर्मित श्री राधाकृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन को लेकर स्थानीय विश्राम गृह अकलतरा में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, संदीप यदु, जागेश्वर यादव, रामनारायण यादव सहित अनेक समाज प्रमुखों की उपस्थिति रही।
ज्ञात हो कि सर्व यादव समाज ग्राम कटघरी के सामूहिक सहयोग से लाखों रुपये की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं जयपुर से मंगाई गई हैं, और 24 अप्रैल को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, प्रदेश के शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव, पूर्व सांसद एवं नगर निगम राजनांदगांव के महापौर माननीय मधुसूदन यादव, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, बालोद विधायक प्रतिनिधि राकेश यादव एवं क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र सिंह सहित प्रदेश स्तर के अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाज प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे।
साथ ही सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप यादव, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव, संगठन महामंत्री श्रीमती गीता यादव सहित विभिन्न पदाधिकारी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए प्रचार-प्रसार, पूजा-अर्चना, अतिथि स्वागत, आवश्यक सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समाज के विभिन्न सदस्यों को सौंपी गईं।
इस दौरान संदीप यादव, रमाकांत यादव, धनीराम यादव, सुरेश यादव, इतवारी यादव, शांति यादव, रूपचंद यादव, रामसिंह यादव, लाला यादव, योगेंद्र यादव, नंद यादव, कृष्णा यादव, विजय यादव, अजय यादव, प्रद्युम्न यादव, रविंद्र यादव, नारायण यादव, पुरुषोत्तम यादव, ओमप्रकाश यादव, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मीकांत यादव सहित मंदिर निर्माण समिति के सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।




