
पामगढ़। ग्राम कटघरी, जनपद पंचायत अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में श्री राधा-कृष्ण मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर शामिल होकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या विष्णुदेव साय, सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव, जनपद सदस्य पामगढ़ श्रीमती पुष्पलता यादव, ग्राम पंचायत कटघरी की सरपंच श्रीमती गीता नायक, महासभा के सलाहकार श्री संतोष यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही बरतोरी राज के पदाधिकारीगण सचिव श्री रमेश यादव, उपाध्यक्ष श्री पुनीराम यादव, कोषाध्यक्ष श्री लकेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य श्री केजुराम यादव, श्री रामप्रसाद यादव, श्री लल्लू यादव, पूर्व सचिव श्री जितेंद्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष श्री देवचरण यादव, राजपंच कोसीर श्री अशोक यादव, श्री मेलाराम यादव एवं अन्य सम्मानित समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धनिया राज के अध्यक्ष भैया श्री धर्मेंद्र यादव सहित ग्राम कटघरी के ग्रामीणों एवं यादव समाज के लोगों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन ने समाज में एकता, आस्था और संस्कृति के प्रति गहरा संदेश दिया।




