जांजगीर-चांपा का दमदार प्रदर्शन: राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप में 18 खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

पामगढ़। चतुर्थ राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 23 अप्रैल तक दुर्ग स्थित स्वामी विवेकानंद सभा गृह में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का मान बढ़ाया।
पामगढ़ ब्लॉक से शामिल हुए 18 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए कुल 9 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे प्रशिक्षक प्रियंका कश्यप, प्रख्या जायसवाल एवं पायल जायसवाल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने खिलाड़ियों को 7 से 10 दिनों तक निःशुल्क प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
स्वर्ण पदक विजेता: वैभव शुक्ला, साहिल साहू, यशवर्धन सिंह, वैदेही शुक्ला, श्रेयांशी कश्यप, शशि मधुकर, पायल जायसवाल, प्रियंका कश्यप, प्रिंशी अनंत रजत पदक विजेता: मयंक आर्या, काव्यांश श्रीवास, प्रख्या जायसवाल, निधि यादव, आंचल राज, कुसुम यादव, पूजा धीवर कांस्य पदक विजेता: लीना साहू, सालेहा परवीन कूडो एसोसिएशन जांजगीर-चांपा के कोच रवि पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कूडो खेल को छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है, तथा पदक विजेताओं को शासन द्वारा नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी मई माह में पुणे में आयोजित राष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर कूडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राजा कौशल, भूपत साहू, मनीष साहू एवं नीलिमा मैडम सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।




