छत्तीसगढ़रायपुर

पश्चिम बंगाल से लौटे कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

रायपुर, 26 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रभारी नियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज पश्चिम बंगाल प्रवास पूर्ण कर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

श्री यादव ने अपने पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान पार्टी संगठन को सुदृढ़ करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया और पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन को सशक्त करने का कार्य किया।

रायपुर आगमन पर श्री यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति अत्यंत सुदृढ़ है तथा प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रथम चरण के चुनाव में हुए शत-प्रतिशत मतदान से स्पष्ट संकेत मिलता है कि जनता भाजपा के पक्ष में निर्णय ले चुकी है।

इस अवसर पर एयरपोर्ट पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” की 133वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण भी किया।

कार्यकर्ताओं ने श्री गजेन्द्र यादव के नेतृत्व एवं प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा आगामी चुनाव परिणामों को लेकर उत्साह प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!