सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

विधायक पामगढ़, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लाभ देने कहा
शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से किया गया लाभन्वित
कंचदा में आयोजित शिविर में कुल 1337 आवेदन हुए प्राप्त
जांजगीर-चांपा 04 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत कचंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त कर मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। शिविर में नवीन राशनकार्ड, नैनो डीएपी, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत हितग्राहियों को चेक व प्रमाण पत्र, बी-वन खसरा, वोटर आईडी, किसान किताब, श्रम कार्ड सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना अंतर्गत प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित शिविर में कुल 1337 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 1246 मांग तथा 91 शिकायत से संबंधित है। सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।
पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिक अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में उपस्थित अधिकारी प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने किसानों से कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग की अपील की। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए।
पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करने का आह्वान किया। साथ ही किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता का भरोसा देते हुए फसल विविधीकरण तथा दलहन-तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं मांगों के आवेदन शिविर में प्रस्तुत करने की अपील की और कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के संबंध वर्षा जल संचयन के लिए सोख्ता गड्ढों के निर्माण तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण कर उसके समुचित प्रबंधन करने कहा। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर श्रीमती नेहा रामचरण साहू, श्री घासीराम कश्यप, श्री नरेंद्र कौशिक, श्री रामसाय खुटे, श्री सुरेश कश्यप, श्री रमेश साहू, श्री दिनेश साहू, श्री अखिलेश भीष्म, आरती तिवारी, श्रीमती भारती सिंह, श्रीमती सरोजिनी नंद यादव, श्री राम सरकार रात्रे, श्री दिलेश्वर साहू, श्री राजकुमार साहु, श्री राजेन्द्र कश्यप, श्री कन्हैया कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।




